PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

किसान संगठनों ने फिर से सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जालंधर में विधायक का घर घेरने की कही बात, जाने पूरा मामला,

punjab farmer protest gherao stage dharna aap mla inderjeet kaur maan house nakodar jalandhar PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में किसान संगठनों ने फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान नेताओं का आरोप है कि सरकार दमनकारी नीतियों को अपना कर आमजन को कुचलने का प्रयास कर रही है। इन दमनकारी नीतियों का किसान-मजदूर डटकर विरोध करेंगे। इसी कड़ी में किसान सोमवार को जालंधर के नकोदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्रजीत कौर मान के घर का घेराव करेंगे।

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा कि वह चिप वाले बिजली मीटर लगाने और कॉर्पोरेट जगत को लाभ पहुंचाने का विरोध कर रहे हैं। राज्य की भगवंत मान सरकार भी केंद्र सरकार के रास्तों पर चल रही है। आज पंजाब भर में आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के बाहर धरने लगाए जाएंगे।

किसान नेताओं का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसान नेताओं के ऊपर फर्जी केस बनाए जा रहे हैं। प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा कि सरकार झूठे दर्ज मामले तुरंत प्रभाव से वापस ले। इसके अलावा जो बंदी सिंह जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके हैं उन्हें भी तुरंत रिहा किया जाए।

उन्होंने कहा कि चिप वाले प्री-पेड बिजली मीटर उन्हें कतई मंजूर नहीं है। सरकार चिप वाले प्री-पेड मीटर लगाने पर रोक लगाए और बिजली बोर्ड के पुराने स्वरूप को बहाल करे। सरकार अपनी दमनकारी नीतियों की बजाय राज्य के युवाओं को नशे से बचाए। नशे के कोढ़ के खत्म करने के लिए इसकी तस्करी को रोकने पर फोकस करे।

Latest News