.
two people killed in shimla due to extreme cold and heavy snowfall himachal pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) में ठंड और बर्फबारी से दो लोगों की मौत हो गई / पहला मामला संजौली के तिब्बती कॉलोनी का है / यहां बर्फबारी (Snowfall) के बाद सड़क पर जमी बर्फ पर फिसलने (Slipped) से 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत (Death) हो गई /
..
आपको बता दें कि सड़क पर फिसलने से बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया, जहां डॉकटर ने मृत घोषित कर दिया / दूसरी घटना ठियोग के नन्नी की है, जहां ठंड की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई / मृतक की पहचान अजय ठाकुर के रूप में हुई है, जिसका शव शनिवार सुबह मिला है / अजय ठियोग का रहने वाला था /
..
जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को हुई भारी बर्फबारी से बचने के लिए युवक ने ढाबे में शरण ली थी / करीब एक माह से बंद पड़ा था ढाबा / ढाबे का फट्टा तोड़कर युवक अंदर घुसा था, लेकिन रात भर शीतलहर चलने के कारण युवक की ठंड से मौत हो गई /
..
शुक्रवार सुबह ढाबे के मालिक को ढाबे से किसी के फोन बजने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी / फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ठियोग भेज दिया है साथ ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
two people killed in shimla due to extreme cold and heavy snowfall himachal pradesh






































