PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुबह – सुबह हुआ भयानक सड़क हादसा, बेकाबू महिन्द्रा पिकअप सड़क किनारे पलटी, एक की मौत, 6 की हालत गंभीर,

Uncontrollable Mahindra pickup capsizes on roadside one dead six injured

PTB Accident News मोगा : मोगा के फिरोजपुर रोड पर वीरवार को सुबह करीब सवां नौ बजे सब्जी लेकर तलवंडी व मुदकी को जा रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी का चालक संतुलन खो बैठा जिसके कारण महिंद्रा पिकअप सड़क के किनारे जा पलटी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने समेत छह लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों को सड़क किनारे पड़ा देखकर फिरोजपुर से लुधियाना साइड को जा रहे एसएसपी फिरोजपुर ने अपनी पायलट गाड़ी को रोका तथा पायलेट समेत एक स्विफ्ट कार के सहयोग से जहां घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाने में योगदान दिया, वहीं घटना की सूचना मिलने पर समाज सेवा सोसायटी ने मौके पर पहुंचकर अन्य घायलों को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है जिनको इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है।