PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से देश में डीजल कारों के शौकीनों को लगा बड़ा झटका,

union-minister-nitin-gadkari-proposes-10-percent-additional-gst-on-diesel-vehicles-as-pollution-tax

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : भारत में डीजल इंजन वाले वाहनों को खरीदना जल्द ही महंगा हो सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से इसपर क्या जानकारी दी गई है। यह हम इस खबर में आपको बता रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से बताया गया है कि देश में डीजल इंजन वाले वाहनों पर लगने वाली जीएसटी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए। इसके लिए उन्होंने एक पत्र तैयार किया है। जिसे वह केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन को दे सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री दिल्ली में आयोजित सियाम के एक कार्यक्रम में मौजूद थे। जहां पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने आयोजन के दौरान कहा कि प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। इसके कारण हमारे स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर हो रहा है। मैंने पिछले आठ-10 दिन से एक पत्र तैयार किया हुआ है जिसे मैं आज शाम को वित्त मंत्री को दूंगा। जिसमें यह लिखा है कि आने वाले समय में डीजल से जो भी इंजन चलाते हैं उसके ऊपर अतिरिक्त 10 फीसदी जीएसटी लगाई जाए। जिससे जल्द ही इसका ट्रांसफॉर्मेशन हो पाए।

केंद्रीय मंत्री ने वाहन निर्माताओं से अनुरोध किया कि वह पेट्रोल और डीजल की जगह वैकल्पिक ईंधन के साथ ही इलेक्ट्रिक और अन्य तकनीक वाले वाहनों को देश में ज्यादा से ज्यादा लाएं। जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से 10 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया गया। केंद्रीय मंत्री की ओर से कहा गया कि यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि सरकार द्वारा वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव सक्रिय तौर पर विचाराधीन नहीं है।

.

.

Latest News