PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के इस केंद्रीय मंत्री के भतीजे ने उठाया घर में खौफनाक कदम,

union ministers nephew committed suicide hanged himself at home

PTB Sad न्यूज़ लखनऊ : केंद्रीय राज्‍यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने आत्‍महत्‍या कर ली है। लखनऊ के दुबग्‍गा क्षेत्र के बिगरिया में स्थित आवास पर फांसी लगाकर उन्‍होंने खुद की जान ले ली। पुलिस फिलहाल खुदकुशी की वजहों का पता लगाने में जुटी है।

दुबग्‍गा के इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई ने इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने आनन-फानन में नंद‍ किशोर को फंदे से उतारा और उन्हें अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया।

राज्‍यमंत्री कौशल किशोर लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से बीजेपी के सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री के भतीजे की आत्‍महत्‍या की खबर सुनकर घर के बाहर बड़ी संख्‍या में लोग जुट गए हैं। मंत्री के भतीजे के इस तरह खुद की जान लेने से हर कोई हैरान है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Latest News