Unknown assailant firing at a crowd of people gathered at a funeral in Chicago USA 14 people seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका के शिकागो में मंगलवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया / शहर में रात के समय एक अंतिम संस्कार के दौरान एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी / इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं / जिसकी जानकारी खुद पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को दी /
..
वहीं उप-अधीक्षक एरिक कार्टर ने कहा कि एक घर के बाहर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग विलाप कर रहे थे, तभी एक गुजरती एसयूवी से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई / कार्टर ने कहा कि गोलीबारी से कई जगह आग लग गई / वहीं, एसयूवी आगे जाकर एक खंभे से टकरा गई और इसमें सवार आरोपी निकलकर भाग गए /
कार्टर ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है / उन्होंने कहा कि जितने भी लोग इस घटना में घायल हुए हैं, वे सभी व्यस्क हैं / प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने कहा कि घायलों को गंभीर अवस्था में शिकागो दमकल विभाग द्वारा पास के अस्पताल में ले जाया गया /
.दरअसल, इस गोलीबारी के पीछे की मुख्य वजह को लेकर बताया गया है, गृह विभाग द्वारा शहर में बढ़ रहे अपराधों से निपटने के लिए दर्जनों संघीय एजेंटों को तैनात करने की योजना है, जिससे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है / शिकागो की मेयर लोरी लाइटफुट ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर अपराध से लड़ने के लिए संघीय एजेंटों के साथ काम करेगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Unknown assailant firing at a crowd of people gathered at a funeral in Chicago USA 14 people seriously injured




































