.
.
up etawah rajdhani express accident people died at jaswantnagar station
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा में बड़ा हादसा हुआ है / राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है / बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब अवध एक्सप्रेस को लूप लाइन पर खड़ा कर राजधानी को पास कराया जा रहा था / तभी चार लोग राजधानी की चपेट में आ गए / स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल है /
.
.
सोमवार को इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के किनारे खड़े चार लोगों की डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई / चारों मुजफ्फरपुर से बांद्रा जा रही अवध एक्सप्रेस के यात्री थे / अवध एक्सप्रेस को बलरई रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर रोककर कानपुर की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था / अवध एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े 6 बजे बलरई स्टेशन पर पहुंची थी / लगभग सात बजे राजधानी एक्सप्रेस आ गई थी /
.
.
गर्मी से परेशान कई यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर खड़े थे / इसी बीच राजधानी एक्सप्रेस वहां से गुजरी / इसकी चपेट में कई यात्री आ गए / चार की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं / सभी घायलों को सैफई और टुंडला के अस्पतालों में भेजा गया है / मृतकों में कौशांबी के जुगराजपुर निवासी जीतू, पिंटू, गोरेलाल और सुरेंग्र कुमार हैं / ये चारों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और अवध एक्सप्रेस से सूरत जा रहे थे /
.
.
हादसे की सूचना पाकर जिला प्रशासन और रेलवे के आला-अफसर मौके पर पहुंच गए हैं / कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है / राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
up etawah rajdhani express accident people died at jaswantnagar station






































