PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

8000 रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau catches patwari red-handed taking bribe

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी अटूट मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पटवारी सर्कल बडाला, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर में तैनात राम सिंह पटवारी को शिकायतकर्ता से 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी ने यह रिश्वत बडाला गांव में शिकायतकर्ता की पैतृक जमीन का इंतकाल करने के बदले मांगी थी।

.

.

आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता चिंतपुरनी रोड होशियारपुर का निवासी है और उसने अपने पिता की मौत के बाद गांव बडाला, तहसील दसूहा में स्थित पैतृक संपत्ति के इंतकाल संबंधी अर्जी सेवा केंद्र, दसूहा में जमा करवाई थी। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता को बताया कि सरकारी फीस 1,200/- रुपये है,

.

यह भी पढ़ें : भगोड़े कारोबारियों ने लंदन में दी अपने 70वें जन्मदिन पर दी ग्रैंड पार्टी, हॉलीवुड स्टार भी रहे मौजूद

.

इसके बावजूद उसने शिकायतकर्ता की जमीन का इंतकाल करने के लिए 8,000 रुपये की गैर-कानूनी रिश्वत मांगी, जिसकी पूरी बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विजीलैंस ब्यूरो ने विजीलैंस ब्यूरो यूनिट जालंधर में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और आरोपों की पुष्टि के बाद विजीलैंस की टीम ने जाल बिछाया तथा

.

यह भी पढ़ें : PM नरेंद्र मोदी को मिला ओमान दौरे के दौरान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’

.

आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

.

.