PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

भगोड़े कारोबारियों ने लंदन में दी अपने 70वें जन्मदिन पर दी ग्रैंड पार्टी, हॉलीवुड स्टार भी रहे मौजूद

Vijay Mallya celebrates 70th birthday in London

PTB Big न्यूज़ लंदन : भारत में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे भगोड़े कारोबारी ललित मोदी और विजय माल्या एक बार फिर अपनी रईसी और बेखौफ अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। भारतीय एजेंसियों की गिरफ्त से दूर, ये दोनों लंदन में खुलकर जश्न मनाते नजर आए। मौका था शराब कारोबारी विजय माल्या के 70वें जन्मदिन का, जिसे यादगार बनाने के लिए पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने

.

.

अपने लंदन स्थित आलीशान घर में एक भव्य प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। माल्या का जन्मदिन 18 दिसंबर को है, लेकिन जश्न का यह दौर 16 दिसंबर की शाम को ही शुरू हो गया, जहां ग्लैमर और चकाचौंध का पूरा इंतजाम था। इस हाई-प्रोफाइल पार्टी की तस्वीरें और जानकारी अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर जिम राइडेल ने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। राइडेल ने ललित मोदी और विजय माल्या की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि

.

यह भी पढ़ें : देश के टोल प्लाजा से गुजरने वाले करोड़ों वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में लागू होगा ‘फ्री फ्लो’ सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

.

ललित ने अपने खूबसूरत घर में अपने दोस्त के लिए यह शानदार आयोजन किया। तस्वीरों में बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ, हॉलीवुड अभिनेता इद्रिस एल्बा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनोवीराज खोसला भी नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में किरण मजूमदार-शॉ को कभी डिजाइनर मनोवीराज खोसला के साथ तो कभी अभिनेता इद्रिस एल्बा से बातचीत करते देखा गया।

.

.

ललित मोदी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया, जिसे बाद में विजय माल्या ने भी रीट्वीट किया। पार्टी के निमंत्रण कार्ड में भी माल्या के पुराने वैभव की झलक देखने को मिली। जिम राइडेल द्वारा साझा किए गए इनविटेशन कार्ड पर लिखा था कि ‘रीमा और ललित अपने प्रिय मित्र विजय माल्या के सम्मान में एक ग्लैमरस शाम का आयोजन कर रहे हैं।’ खास बात यह है कि भारतीय बैंकों का कर्ज न चुकाने के आरोपी माल्या को

.

यह भी पढ़ें : Donald Trump ने अब लगाया पांच और देशों पर Travel Ban, जाने वजह?

.

इस कार्ड में ‘किंग ऑफ गुड टाइम्स’ के विशेषण से नवाजा गया था। यह पहली बार नहीं है जब दोनों भगोड़े कारोबारी साथ में जश्न मनाते दिखे हों। इससे पहले 29 नवंबर को ललित मोदी ने अपने 63वें जन्मदिन पर लंदन के मशहूर मैडॉक्स क्लब में पार्टी दी थी, जिसमें भी विजय माल्या शामिल हुए थे। भारत में कानून के शिकंजे से दूर इन दोनों कारोबारियों की यह दोस्ती और जश्न की तस्वीरें अक्सर भारतीय जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बनी रहती हैं।

Latest News