PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान फिरोजपुर के थाना घाल खुर्द के पुलिस पोस्ट मुद्दुकी इंचार्ज एएसआई करम सिंह के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला फिरोजपुर जिले के गांव चंदर के मुख्तियार सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार विरोधी टोल-फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करके बताया कि उसने एक व्यक्ति को अपनी गाय बेच कर पैसे वसूलने के लिए मुदुकी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन एएसआई करम सिंह आपसी सहमति से शिकायत के मामले को निपटाने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत में तथ्यों और इस संबंध में भौतिक साक्ष्य की जांच के बाद विजीलैंस ने रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में विजीलैंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।