PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस पर वेबीनार का आयोजन,

WEBINAR ON BREAST CANCER AWARENESS ORGANIZED BY BOWRY MEMORIAL EDUCATIONAL & MEDICAL TRUST

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तहत चलाए जा रहे दिशा – एक प्रयास के अंतर्गत ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस विषय पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशंस में वेबीनार का आयोजन किया गया / रिसोर्स पर्सन डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी (एमबीबीएस, एम. एस.,जनरल सर्जन) बहुत ही अच्छे ढंग से ब्रेस्ट केयर अवेयरनेस – लेट्स फाइट इट टूगेदर विषय पर प्रकाश डाला /

.

.

उन्होंने सभी महिला सदस्यों तथा कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें / डॉक्टर पलक इस बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा महिलाओं को समझाया कि वह किस प्रकार अपना परीक्षण स्वयं भी कर सकती हैं, इसके अतिरिक्त उन्होंने ब्रेस्ट केयर संबंधी उनके मन में जो गलत धारणाएं बनी हुई हैं उनका समाधान बताते हुए मन से हर प्रकार के डर को खत्म करने का आग्रह किया /

.

.

उन्होंने महिलाओं को यह भी समझाया कि समय रहते यदि इसका इलाज आरंभ कर दिया जाए तो ब्रेस्ट कैंसर से मुक्ति पाई जा सकती है / रिसोर्स पर्सन ने बहुत अच्छे ढंग से महिलाओं के मन में उठ रही सभी भ्रांतियों का उत्तर दिया एवं उन्हें समझाया इस तरह की बीमारी के लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा एवं स्वयं ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा /

.

.

वेबीनार के इस विषय को अत्यंत सराहा गया / बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट समय-समय पर समाज की उन्नति के लिए लोगों में विशेषकर महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए फ्री मेडिकल सर्विसेज के अंतर्गत इस प्रकार के अवेयरनेस वेबीनार के आयोजन करता रहा है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें