PTB News

Latest news
एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ... सेंट सोल्जर इंस्टिच्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी बना छात्रों की पहली पसंद, पीसीएम एस डी कालेज फ़ार वुमन, जालन्धर के एन सी सी कैडेटस फिटनेस और साइकिल रैली के माध्यम से टिकाऊ जी... मुख्यमंत्री ने मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया, मुख्यमंत्री ने संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया,संजौली मैदान के विकास के लिए एक क... फिलीपींस में 7.8 तीव्रता से आया भूकंप, इमारतें गिरीं, 19 की हुई मौत, 2 घंटे में आए 138 झटके चांदी व सोने में आज देखने को मिली भारी गिरकर, 8 दिन में 22 हजार रूपये और सोना 3470 रूपये टूटा पंजाब में DCP ऑफिस की असलहा ब्रांच में चली गो/ली, एक पुलिसकर्मी हुआ गंभीर घा/यल जालंधर! तेजरफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को कुचला, पत्नी की हुई मौ/त, पति गंभीर घायल, ड्राइवर भाग... जालंधर! सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला, तेज होगा आंदोलन

भारत के मशहूर उद्दोगपति गौतम अदाणी पर लगे आरोपों व अमेरिकी न्याय विभाग के गिरफ्तारी वारंट के बाद क्या होगा आगे?

what-next-for-billionaire-gautam-adani-charged-with-bribery-in-us

PTB Big न्यूज़ मुंबई : भारत के प्रसिद्ध उद्दोगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने न्यूयॉर्क की अदालत में दावा किया कि दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी और अन्य साथियों ने अपने फायदे के लिए निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए साजिश रची। इसके साथ ही आरोपियों ने खरबों रुपये के अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की भी कोशिश की।

.

.

हालांकि, जब तक उनपर आरोप सिद्ध नहीं होते, तब तक उन्हें निर्दोष माना जाएगा, लेकिन अब उनके साथ आगे क्या होगा इसके बारे में यहां जानेंगे। अमेरिकी की तरफ से लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोप पर फिलहाल अदाणी ने कई याचिका दायर नहीं की है, क्योंकि वे अमेरिकी अदालत में अभी तक पेश नहीं हुए हैं। अगर उन्हें प्रत्यार्पित किया जाता है या वे सरेंडर करते हैं तो उनके वकील याचिका को चुनौती दे सकते हैं। वे दलील समझौते पर भी बातचीत कर सकते हैं।

.

.

ट्रायल के जल्द शुरू होने की संभावना है। अदाणी के सात सह-प्रतिवादियों के लिए सबूतों की चुनौती और अलग-अलग ट्रायर से मामले में देरी हो सकती है। अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि 2020 और 2024 के बीच अदाणी कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों और अमेरिका स्थित परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों से 200 करोड़ डॉलर से अधिक बैंक ऋण जुटाया।

.

.

डिप्टी असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल लिसा मिलर ने कहा कि अदाणी और उनके सहयोगियों ने अमेरिकी निवेशकों की कीमत पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के जरिये बड़े पैमाने पर राज्य ऊर्जा आपूर्ति अनुबंध हासिल करने और वित्तपोषित करने की साजिश रची। अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने कहा कि आरोपियों ने विस्तृत साजिश रचकर हमारे वित्तीय बाजारों की अखंडता की कीमत पर खुद को समृद्ध करने की कोशिश की।

.

.

अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड मैनेजर सीडीपीक्यू (कैस डी डेपो एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक) के तीन पूर्व कर्मचारियों साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल और दीपक गुप्ता पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल नष्टकर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए राजी होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा पहुंचाई। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।

.