PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

पंजाब के इस जिले की जिलाधीश पैदल चलकर पहुंची ऑफिस, जाने क्यों?

when the deputy commissioner reached the office on foot

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी आज पैदल चल कर अपने दफ्तर पहुंची। उनकी रिहायश यहां लीला भवन में स्थित है, जो मिनी सचिवालय स्थिति डिप्टी कमिश्रर दफ्तर से करीब 3 किलोमीटर दूर है। इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्रर साक्षी साहनी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र दुनिया भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है।

इसके साथ ही प्रदूषण कम करने की मंशा से अगर हम अपनी कार के बिना भी सफर करें, चाहे साइकिल से जाएं, या पैदल भी जाएं या आपस में कार पूल करके भी जाएं तो हम प्रदूषण को कम करने में अपना योगदान दे सकते हैं। उनका कहना है कि आज पैदल कार्यालय आते समय रास्ते में कई यात्री मिले, जिनसे उन्हें बहुमूल्य सुझाव भी मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने देखा कि रास्ते में फुटपाथ की जरूरत है। कहीं-कहीं साइकिलिंग ट्रैक भी बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि साक्षी साहनी पटियाला की पहली महिला डिप्टी कमिश्नर हैं जिनकी पोस्टिंग अप्रैल 2022 में हुई है। अपने कामों की वजह से उन्होंने पटियाला के लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है।

Latest News

Latest News