विधायक बनने के बाद भी नहीं करवा पाए पवन टीनू निर्माण,
PTB Political न्यूज़ जालंधर : आदमपुर एक ऐसा शहर जो जिला जालंधर के देहात क्षेत्र में पड़ता है, साथ ही साथ यहां NRI’s की तादार भी काफी ज्यादा होने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी मौजूद हैं, जहां से रोजाना कई जहाज उड़ान भरते हैं, इसके बावजदू जहां रहने वाले लोगों को बीते कई सालों से जहां बन रहे फ्लाईओवर की वजह से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वह भी तब जब आदमपुर के रहने वाले पवन कुमार टीनू जोकि दो बार विधायक रह चुके हों, और आप की सरकार के एक मंत्री जोकि जिला होशियारपुर में रहते हैं, लेकिन इस समय केबिनेट मंत्री के पद पर होने के बावजूद इस आदमपुर फ्लाईओवर को लेकर 2022 से लेकर कुछ ठोस कदम नहीं उठा पाए, लेकिन 2022 के दौरान चुनावों के समय पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा बड़े-बड़े वादे जरूर किये गए थे।
. .हैरानी की बात तो यह है कि 2023 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान खुद पंजाब के मुख्यमंत्री ने उस समय आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक़ में वोट डालने का वादा लेकर और रिंकू को सांसद में भेजने पर जालंधर-आदमपुर के लोगों को मां चिंतपूर्णी तक की सड़क को पूरी तरह से दरुस्त करने का वादा किया था जोकि करोड़ों की लागत से पूरा तो हो गया लेकिन अब फिर से आदमपुर फ्लाईओवर के अटके निर्माण कार्य को लेकर आप से बीजेपी में शामिल होकर जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार बने सुशील रिंकू ने आदमपुर हल्के में लंबित पड़े फ्लाई ओवर का निर्माण करके देने की बात कहकर अन्य प्रत्याशियों को संकट में डाल दिया है, क्योंकि अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने इस अधूरे फ्लाईओवर को लेकर बात नहीं उठाई।
.

इस दौरान जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कहा है कि भाजपा का सांसद आने पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से कांग्रेस और आप पार्टी की गलत नीतियों का शिकार हुए आदमपुर हल्के की कोई सुध बुध लेने वाला नही है। उन्होंने कहा कि इसी के प्रणाम हैं कि सत्ताधारी सरकारों के कार्यकाल में राहगीरों और आम लोगों को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मान सरकार का घटिया रवैया इस कदर जारी है कि अपने चुनावी एजेंडे में उन्होंने इस समस्या को वोटो की राजनीति में खूब चमकाया था।
. .उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों ने आदमपुर की जनता के साथ विश्वासघात किया है और इस बार भाजपा का सांसद आने पर इस क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास होगा और अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करके नया इतिहास कायम किया जायेगा। सुशील रिंकु ने कहा कि पंजाब की आप सरकार और कांग्रेस किस मुंह से इस हल्के के लोगों से वोट मांगने आ रहे है व सोच से भी परे है। सुशील रिंकु ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस बार जालंधर में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और 4 जून को विरोधियों को चारों खाने चित्त करके पार्टी यह सीट बड़े अंतर से जीतेगी। फिलहाल आपको यह भी बता दें कि आदमपुर फ्लाईओवर का जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ है उस समय के दौरान अकाली दल व भाजपा की गठबंधन सरकार थी और यह सरकार लगातार दो बार यानि 10 साल राज करके गई और उस समय आदमपुर से विधायक पवन कुमार टीनू भी थे, लेकिन फ्लाईओवर के निर्माणकार्य को कोई पूरा नहीं करवा पाया।
. ..








































