PTB Big Political न्यूज़ : हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 70 में नई एलईडी लाइटों का शुभारम्भ क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी द्वारा किया गया / इस मोके पर विधायक ने अपने विचार रखते हुए कहा की उत्तरी हल्के की जनता ने मुझ पर विश्वास जिताया है इसलिए वह उनकी सेवा कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ोगे / उन्होंने कहा की मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि निस्वार्थ भाव से जनता के हित में लगातार कार्य करना ही है /
. .विधायक ने कहा क्षेत्र में विकास कार्यो हेतु किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी इसके लिए वो लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और विकास को गति दे रहे हैं / हैनरी ने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा की अकाली भाजपा की सत्ता के दौरान पंजाब की जनता को बड़ा सफर करना पड़ा था और इनके शासनकाल के दौरान बड़े बड़े नेताओ के इलावा आम व्यक्ति को किसी भी तरह का लाभ प्राप्त नहीं हुआ था / उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार उत्तरी हलके के विकास को लेकर जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनपर कार्य कर रही है जिससे प्रदेश की जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है /
..
.इलाका पार्षद गियान चंद सोढ़ी ने कहा की जबसे पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई है तभी से विकास कार्यो की झड़ी लगी हुई है क्यूंकि जनता ने विधायक हैनरी जैसे नेता को सेवा का मौका दिया जो ईमानदार के साथ साथ जनता के सच्चे हितेषी व् हमदर्द भी है / इस सामरोह में हुसन लाल,रविंदर शिरी,बूटी राम,प्रदीप कुमार,राम लुभाया,विजय मुन्ना,बक्शी राम, डॉ अश्वनी, सूरजकुमार, हैप्पीकुमार, लवली, दीपू और मिंटू आदि उपस्तिथ थे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































