PTB News

Latest news
CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार

महिला ने दो बच्चों को पहले लगाई फांसी, फिर कर ली खुद भी आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी,

woman suicided herself with two children in shakurpur area delhi police delhi Shakurpur

woman suicided herself with two children in shakurpur area delhi police delhi Shakurpur

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Sad न्यूज़ दिल्ली : राजधानी दिल्ली के उत्तरी-पश्चिमी इलाके के शकूरपुर में दिल को झकझोर देने वाला सुसाइड का एक मामला सामने आया है / देर रात एक ही परिवार के दो मासूम समेत मां ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है / मृतक महिला का नाम सविता देवी है, जिसने अपने दो मासूम बच्चों को पहले पंखे से लटका कर उन्हें मार डाला फिर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली /

.

.

दोनों मासूम बच्चों में एक का नाम आदित्य है जिसकी उम्र 3.6 साल और छोटी बेटी नांशिका की उम्र महज 4 महीने ही थी / पड़ोसियों ने जब ऊपर रोने की आवाज सुनी तो उन्हें लगा कि परिवार में झगड़ा हो रहा होगा / जब पड़ोसी ऊपर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति जिसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था, वह बाहर से चिल्ला-चिल्ला कर रो रहा था / उसने दरवाजा खोलने की भी कोशिश की लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने धक्के मारकर जबरन दरवाजा खोला /

.

.

दरवाजा खुलते ही सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं / घर के अंदर 3 लोगों लोग पंखे से लटके पड़े थे, जिसमें महिला और दोनों बच्चे शामिल थे / मृतक महिला के पति का नाम किशोर है, जो बिहार का रहने वाला है और यहां सपरिवार एक किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहता था / किशोर लोकल एरिया में ही एक चिकन पॉइंट पर काम करता है /

.

.

इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया / पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है / फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन प्रथम द्रष्टया यह मामला आर्थिक तंगी का हो सकता है / फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

woman suicided herself with two children in shakurpur area delhi police delhi Shakurpur