PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एचएमवी में विश्व ह्रदय दिवस पर जागरूकता सेमिनार,

World Heart Day celebrated at HMV

PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देशन अधीन जीव विज्ञान विभाग की ओर से कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा मरवाहा, विभागाध्यक्षा जीव विज्ञान विभाग के संरक्षण में विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

.

.

इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप डॉ. नीतिश गर्ग, एमबीबीएस, एमडी, डीएम,एफएसीसी, सीनियर कन्सलटैन्ट एवं इंटरनैशनल कार्डियोलाजिस्ट डायरैक्टर सीआईएमएस उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी द्वारा सर्वप्रथम उनका प्लांटर एवं पेंटिंग भेंट कर संस्था प्रांगण में हार्दिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने उनके व्यवसायिक गुणों के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के गुणों पर भी प्रकाश डाला एवं कहा कि डॉ. नीतिश मुख्यत: सकारात्मक व्यक्तित्व से परिपूर्ण है।

.

.

डॉ. नीतिश ने अपने वक्तव्य में बताया कि विश्व ह्रदय दिवस को मनाने का मुख्य लक्ष्य जनता को ह्रदय रोगों के प्रति सचेत करना रहता है। उन्होंने ह्रदय रोगों के प्रति विस्तृत चर्चा की एवं उसके कारण, उपचार एवं बचाव पर बातचीत करते हुए समस्त उपस्थित सदस्यों को लाभान्वित किया। उन्होंने अपने खानपान एवं रहन-सहन में सुधार कर अपने ह्रदय को सुरक्षित रखने हेतु जागरूक किया।

.

.

सेमिनार के अन्त में सेमिनार कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा मरवाहा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। उन्होंने डॉ. नीतिश जी का संस्था में आने एवं अमूल्य जानकारी देने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसी उपलक्ष्य में गत दिवस पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन का भी आयोजन किया गया। जिसमें जज की भूमिका डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. नीलम शर्मा एवं डॉ. जतिंदर कुमार ने निभाई। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, विभागाध्यक्षा बॉटनी विभाग द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर समस्त टीचिंग विभाग उपस्थित रहा।

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें