.
world iran designates all us forces terrorists for killing general qassem soleimani
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ ईरान : जनरल कासिम सुलेमानी को उनके गृहनगर करमान में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के दौरान भगदड़ मच गई / इसमें 35 लोगों की मौत हो गई और करीब 48 लोग घायल हुए हैं / समाचार एजेंसी एपी ने ईरान स्टेट टीवी के हवाले से ये खबर दी है। उनके जनाजे के जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग करमान आए हुए हैं / रेवोल्यूशनरी गार्ड की विदेशी शाखा के कमांडर के गृह नगर में लाखों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आए हैं /
.बड़ी संख्या में तेहरान, कोम, मशहद और अहवाज में भी लोग सड़कों पर मौजूद हैं / बड़ी संख्या में लोग आजादी चौक पर जमा हुए जहां राष्ट्रीय झंडे में लिपटे दो ताबूत रखे हुए हैं / एक ताबूत सुलेमानी का और दूसरा ताबूत उनके करीबी सहयोगी ब्रिगेडियर जनरल हुसैन पुरजाफरी का है / सुलेमानी को अपराह्न दो बजे से चार बजे के बीच शहीदों के कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक किया जाना है / भारतीय समयानुसार यह शाम चार से छह बजे के बीच होगा /
..
अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी / इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है / ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे / वहीं, अब ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित किया /
.जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है / ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स के प्रमुख के रूप में सुलेमानी पर लेबनान और इराक से लेकर सीरिया और यमन तक क्षेत्रीय सत्ता संघर्षों में तेहरान के हस्तक्षेप की जिम्मेदारी थी / अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी /
.इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे / वहीं, अब ईरान ने अमेरिकी फौज को आतंकी करार दे दिया है / वहीं ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ को अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया है / उन्हें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाना था /
.
गौरतलब हो कि अमेरिका द्वारा ईरान के कुद्स फोर्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी को बगदाद हवाई अड्डे पर हवाई हमले में मार गिराया गया था / इस हमले में कताइब हिज्बुल्लाह के कमांडर अबु महदी अल-मुहांदिस भी मारा गया, जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
world iran designates all us forces terrorists for killing general qassem soleimani






































