World Telecommunication Day observed by St Soldier Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट मिठू बस्ती के मीडिया विभाग द्वारा वर्ल्ड टेलीकम्यूनिकेशन डे इस वर्ष के थीम ‘चुनौतीपूर्ण समय में डिजिटल परिवर्तन को तेज करना” पर मनाया गया / इस अवसर पर दूरसंचार के महत्त्व और आवश्यकता पर पोस्टर मेकिंग, वीडियो प्रेजेंटेशन, डिजिटल डिजाइनिंग आदि का आयोजन किया गया /
. .जिसमें छात्रों मंजीत, अनुराग, चिराग, अमनप्रीत, राजविंदर, साहिल, बबिता, रमन, अंकुश, मनिंदरजीत, वरिंदरजीत, करन आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई और सभी को दूरसंचार के बारे में जागरूक किया / प्रिंसिपल डॉ.आर.के पुष्करणा और अध्यापक जसप्रीत कौर ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि यह दिन हर साल 17 मई को मनाया जाता है /
..
इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य है दूरसंचार प्रौद्योगिकी के प्रति लोगों को जागरूक करना है और कोरोना काल में इस माध्यम का महत्व कई गुना बढ़ गया है / समाज में इसकी अलग भूमिका स्थापित हुई है / संचार की इस तकनीक से आज घर में बैठें लोग अपनों से फिर भी जुड़े हुए हैं, यह सर्वश्रेष्ठ बात है / इस बार 52वां विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जा रहा है /
. .17 मई 1969 को सबसे पहले इसे मनाया गया था / साल 2005 में यूनाइटेड नेशन महासभा में इसे सूचना दिवस के तौर पर घोषित किया गया था / चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दूरसंचार यहाँ विशवभर में बैठे लोगों को एक साथ जोड़ता है वहीँ विश्व उन्नति में भी एहम रोल अदा करता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
World Telecommunication Day observed by St Soldier Jalandhar































