PTB News

Latest news
NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया

जालंधर में हाईप्रोफाईल लुटेरों की हाईप्रोफाईल लूट से सबसे व्यस्त बाजार में फैली सनसनी,

worse-law-and-situation-jalandhar-punjab-thieves-broken-five-shutters-rainak-bazar-stolen-cash-goods-in-lakhs

CM पंजाब और CM दिल्ली के दौरे से पहले पुलिस प्रशासन के सुरक्षा कवच की खुली पोल,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के सैदां गेट (रैनक बाजार) में चोरों ने एक ही रात में 5 दुकानों को निशाना बनाया। वह सुबह साढ़े 5 बजे करीब दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे। यहां से वह लाखों रुपए का सामान और कैश चोरी कर ले गए हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले चोर वहां पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुए हैं। चोर SUV गाड़ी में सवार होकर आए थे और उनके हाथों में हथियार भी थे।

चोरों ने सैदां गेट से माई हीरा गेट के बीच 2 कपड़े की दुकान, एक कपड़े का शोरूम, एक मनी एक्सचेंज की दुकान में चोरी की। जिन दुकानों के शटर टूटे हैं उनके मालिकों को भी चोरी की घटना के बारे में तब पता चला जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे। आगे दुकानें के ताले और शटर टूटे देखकर उनरे पांवों से जमीन खिसक गई।

दुकानें के ताले और शटर टूटे होने पर दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी तहकीकात शुरू कर दी है। पांचों दुकानों में हुई चोरी का भी हिसाब-किताब जोड़ा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया और इन्हें खंगाल कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

आपको यह भी बता दें कि इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे दावों की पोल खुल गई है, क्योंकि इस घटना के एक दिन बाद ही पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जालंधर दौरे पर आने वाले हैं और इससे पहले जिला प्रशासन और जिला पुलिस की देखरेख में शहर में होने वाले कार्यक्रम व सुरक्षा प्रबंधों के बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं, ऐसे में लुटेरे रात के अँधेरे में शहर की सबसे प्रसिद्ध मार्किट में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सुरक्षा कवच की शरेआम चुनौती देते हुए पोल खोल रहे हैं।

.

.

Latest News