young man took the start standing innova along with the elderly woman sitting inside took the mobile number on the way and said i will return it tomorrow Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर की इन्कम टैक्स कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक स्टार्ट खड़ी इनोवा लेकर भाग निकला / उस वक्त गाड़ी की मालकिन बुजुर्ग महिला भी पीछे बैठी थी / ड्राइवर सामने ही मोबाइल की दुकान पर गया था / महिला को वो बाद में रास्ते में छोड़ गया / आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर भी लिया और उसे कहा कि कल यह गाड़ी लौटा देगा /
. .इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया / थाना डिवीजन 6 के SHO सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है / गर्मी की वजह से अंदर AC चल रहा था, इसलिए इनोवा स्टार्ट छोड़ी ड्राइवर गोपी कनौजिया ने बताया कि वह गीता मंदिर के नजदीक रहने वाली मालकिन 75 साल की बलवीर कौर को लेकर बाजार आया था / उन्होंने पहले दुकान से मोटर खरीदी / फिर मालकिन ने कहा कि उनका मोबाइल बेचना है,
..
इसका रेट पता कर लो कि कितने में बिकेगा और अगर इसे देकर नया लेना हो तो दुकानदार कितने में रखेगा / गर्मी की वजह से उसने इनोवा स्टार्ट ही छोड़ दी ताकि अंदर का AC चलता रहे / अंदर आकर उसने दुकानदार से पूछा तो उसने साढ़े 3 हजार में मोबाइल रखने की बात कही / अभी वह इसे रखकर नया लेने के बारे में पूछ ही रहा था कि अचानक इनोवा में एक युवक चढ़ा और उसे भगा ले गया, जिसके बाद उसने शोर मचाया और पीछे भी भागा लेकिन कुछ पता नहीं चला / इसके बाद में उसे कॉल आई कि बुजुर्ग महिला को वो रास्ते में छोड़ गया है /
. .वहां से वो महिला का नंबर ले गया कि कल उनकी इनोवा को वापस लौटा देगा / थाना डिवीजन 6 के एसएचओ सुरजीत सिंह ने कहा कि आसपास के इलाकों में CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि इनोवा लेकर भागने वाले का पता चल सके / बुजुर्ग महिला सुरक्षित है और घर पहुंच गई है / पुलिस घर जाकर उनसे बात करेगी। उसके बाद ही इस मामले में स्पष्ट तौर कुछ कहा जा सकता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
young man took the start standing innova along with the elderly woman sitting inside took the mobile number on the way and said i will return it tomorrow Jalandhar




































