PTB Big न्यूज़ दिल्ली : गायक सिद्धू मुसेवाले को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां कुछ दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुए सिद्धू मुसेवाला के आखिरी गीत SYL को youtube ने अपनी साइट से हटा दिया है / 2 दिन पहले रिलीज होने के बाद यह गाना विवादों में आया था / 20 घंटे के अंदर इसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था /
youtube से हटाने से पहले तक इसे 2 करोड़ 70 लाख लोग देख चुके थे / youtube की साइड पर जाने पर इस गाने का वीडियो नहीं खुल रहा है / इसमें लिखा आ रहा है कि भारत सरकार की शिकायत पर इसे भारत में साइट से हटा दिया गया है /
आपको यह भी बता दें कि SYL गाने में सतलुज यमुना लिंक के पानी को लेकर सिद्धू मुसेवाला ने अपने अंतिम बोल बोले थे, इसमें खालिस्तानी आतंकवादी बलविंदर सिंह का नाम भी प्रयोग किया गया था / इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि इसके जवाब में हरियाणा के गीत कारों ने भी गीत लिखकर रिलीज कर डालें /








































