13 year old innocent minor resident of Baldev Nagar, Jalandhar was raped by a youth named Rohit a resident of the locality Police registered a case Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते बलदेव नगर इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ इलाके के ही रहने वाले एक युवक ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गया /
. .इस संबंधी आज पीड़ित परिवार रामा मंडी थाना सूर्य इंक्लेव पहुंचा और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और बेटी को इंसाफ दिलाने की बात कही, इस दौरान जानकारी देते हुए पडित परिवार ने बताया कि वह पिछले कई सालों से किशनपुरा इलाके के साथ लगते बलदेव नगर मौहल्ले में रह रहे हैं /
.उन्होंने आगे बताया कि वह बीते दिन यानि मंगलवार दोपहर के समय जब उनकी 13 साल की बेटी दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी तो मौहल्ले का ही रहने वाला युवक जोकि उस समय एक्टिवा पर सवार था उसके पीछा आया और उसको कोई जहरीली चीज सुंघा दी, जिससे लड़की बेसुध हो गई और उक्त युवक हमारी लड़की को अपने साथ एक्टिवा पर बैठा कर कहीं ले गया /
.
इस दौरान जब लड़की का कहीं पता नहीं चला तो पूरा परिवार अपनी मासूम बेटी को काफी समय तक ढूंढता रहा, लेकिन लड़की का जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने इस मामले संबंधी अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्तानीय थाने में दी, लेकिन जब वह घर पहुंचे तो उनकी लड़की जोकि बहुत ही गंभीर हालत में थी पहुंच गई, जिसके बाद लड़की ने उनको सारी बात बताई तो उनके होश उड़ गए /
.लड़की ने इस दौरान बताया कि वह मोहल्ले का ही रहे वाला लड़का उसको अपने साथ ले गया था और वही अब उससे छोड़कर भी गया है जब उसे उक्त लड़के ने छोड़ा तो उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे और उसे होश भी पूरी तरह नहीं था, लेकिन उसके मुँह पर जब पानी फेंका तो उसे होश आया / फ़िलहाल पीड़ित पक्ष अपनी बेटी के साथ हुए घिनौने काम के बाद पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है /
.इस मामले संबंध जानकारी देते हुए रामा मंडी थाने के SHO सुलखन सिंह ने PTB News को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उससे मामले संबंधी पूछताछ कर मामनीय अदालत में पेश किया जायेगा / फ़िलहाल आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है / PTB News की और से सभी लोगों से निवेदन है कि अपने बच्चों को चाहे वह लड़की हो या लड़का बालिग होने तक कहीं अकेले ना भेजें, ताकि अपराध और अपराधियों से आपका परिवार सुरक्षित रहे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
13 year old innocent minor resident of Baldev Nagar, Jalandhar was raped by a youth named Rohit a resident of the locality Police registered a case Punjab































