allegation of harassment with another girl on tikri border in kisan haryana Kisan Andolan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : किसान आंदोलन के दौरान एक बार फिर से टिकरी बार्डर पर पंजाब की एक युवती का उत्पीड़न किये जाने का कथित आरोप लगाया गया है / आरोप सामने आने के बाद आंदोलन मोर्चे में हड़कंप मच गया है / बताया जाता है कि मामले के सामने आने के बाद किसान नेताओं ने युवती को टिकरी बार्डर से सिंघू बार्डर भेज दिया है / मामले का खुलासा एक ट्वीट से हुआ बताया जा रहा है /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले एक वकील ने टीकरी बार्डर पर एक और युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी ट्वीट के माध्यम से हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कृषि सुधार कानून विरोधी आंदोलनकारियों को दी तो इस खबर के बाद खलबली मच गई / आपको यह भी बता दें कि ट्विटर से पहले एक न्यूज एजेंसी के पत्रकार ने इस खबर को ट्वीट किया गया था, जिसको वकील ने री-ट्वीट किया था /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा संचालित एसोसिएशन के स्वयंसेवकों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप डाक के माध्यम से लगाया था / रिपोर्ट के अनुसार बहादुरगढ़ बाईपास पर आंदोलनकारियों ने जो आवास बनाए हैं, उनमें से एक आवास में आंदोलनकारियों के लिए एक अस्थायी अस्पताल चल रहा है /
.
.बताया जाता है कि युवती इस अस्पताल में बतौर स्वयंसेवक काम कर रही थी / पीडि़ता का आरोप है कि उसने इस संबंध में एसोसिएशन के संचालक डाक्टर को जानकारी भी दी, लेकिन उन्होंने अपने आरोपित स्वयंसेवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की / पीडि़ता ने अभी तक स्थानीय पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है /
.दूसरी तरफ देर रात एसोसिएशन के संचालक डॉ ने मीडिया कर्मियों को बताया था कि युवती ने जो आरोप लगाए थे, उसके बारे में संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं को बता दिया था / अब पीडि़ता को टीकरी बार्डर से सिंघू बार्डर पर भेज दिया गया है / युवती पंजाब की रहने वाली है / उसने अपनी पीड़ा इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थी, दोनों आरोपित भी पंजाब के रहने वाले बताए जाते हैं /
.आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी कृषि सुधार कानून विरोधी आंदोलन में बंगाल से आई एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की FIR उसके पिता ने दर्ज कराई थी / युवती दुष्कर्म के बाद कोरोना संक्रमित हो गई थी और उसकी मौत हो गई थी / उसके पिता के अनुसार बेटी ने खुद उन्हें फोन कर अपने उत्पीड़न से अवगत कराया था /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
allegation of harassment with another girl on tikri border in kisan haryana Kisan Andolan































