PTB News

Latest news
देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ Free, किसी भी वाहन चालक से नहीं लिया जा रहा Toll सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से सीधे इनकार, CJI ने कहा - समय न करें बर्बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी हिमाचल में बारिश से हुई भारी तबाही, चंबा में चलती गाड़ी पर दरका पहाड़ ‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें

कल से अनलॉक होंगे यह 18 जिले, जिम, मॉल, रेस्टोरेंट्स, सलून, थिएटर, फिल्म शूटिंग, शादी समारोह के लिए भी मिली इजाजत,

18 districts of Maharashtra will be unlocked from tomorrow Mumbai will have to wait

18 districts of Maharashtra will be unlocked from tomorrow Mumbai will have to wait

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मुंबई : सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में महाराष्ट्र के 18 जिलों को अनलॉक करने का बड़ा फैसला लिया गया है / राज्य के जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है या ऑक्सीजन के बेड 25 फ़ीसदी से कम ऑक्यूपाइड है ऐसे 18 जिलों में जिम, मॉल, रेस्टोरेंट्स, सलून, थिएटर, फिल्म शूटिंग, शादी समारोह के लिए इजाजत दी गई है /

.

राज्य सरकार ने महाराष्ट्र को 5 लेवल में विभाजित किया है / इसमें राज्य की राजधानी मुंबई को level-2 में रखा गया है / मुंबई में संक्रमण की दर 5.53% है ऐसे में मुंबई में क्या शुरू रहेगा क्या बंद इस पर आगे बात करेंगे, लेकिन पहले बात कर लेते हैं उन 18 जिलों की जो कल से अनलॉक होने के लिए तैयार हैं /

.

.

Level 1- औरंगाबाद, नासिक, भंडारा. बुलढाणा, नागपुर, नांदेड़, नाशिक, ठाणे, परभणी, गोंदिया, गडचिरोली, वर्धा, वाशिम, चंद्रपुर, लातूर, यवतमाल, धुले जालना, Level 2- मुंबई, मुंबईउप-नगर, अमरावती, हिंगोली, नंदुरबार, अहमदनगर, Level 3- कोल्हापुर, सांगली,अकोला, रत्नागिरी, उस्मानाबाद, बीड, सिंधुदुर्ग,

.

Level 4- पुणे, रायगढ़, इस दौरान मंत्री विजय वडेट्टीवार ने घोषणा करते हुए साफ कर दिया है कि जो जिले लेवल वन में आ रहे हैं / वही पूरी तरीके से अनलॉक होंगे. यहां हर ऑफिस में 100% उपस्थिति हो सकेगी, हालांकि कलेक्टर और महानगरपालिका कमिश्नर को इस बात का ख्याल रखना होगा कि संक्रमण की दर 5 फ़ीसदी के अंदर ही रहे / मुंबई को अनलॉक होने के लिए अभी थोड़ा इंतजार और करना होगा /

.

.

हर शुक्रवार को कलेक्टर और कमिश्नर स्थानीय लेवल पर पॉजिटिविटी रेट के संबंध में रिव्यू करेंगे / जानकारी के मुताबिक मुंबई में फिलहाल पॉजिटिविटी का रेट 5.53 फीसदी है / लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह तक मुंबई भी अनलॉक हो सकेगा, हालांकि राज्य सरकार ने फिलहाल आम आदमी को लोकल में सफर करने की इजाजत नहीं दी है /

.

पुणे में संक्रमण की दर 12 फीसदी से ज्यादा है जो सरकार के लिहाज से काफी ज्यादा है / यही वजह है कि पुणे को level-4 में रखा गया है / आपको बता दें कि ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा मामले पुणे में ही दर्ज किए गए हैं / वहीं रायगढ़ जिले में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है यहां संक्रमण की दर 18 फ़ीसदी से ज्यादा है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

18 districts of Maharashtra will be unlocked from tomorrow Mumbai will have to wait