PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

2 कारों में हुई भीषण टक्कर, एसडीएम की पत्नी की हुई दर्दनाक मौत,

[smartslider3 slider=6][smartslider3 slider=7][smartslider3 slider=8][smartslider3 slider=9][smartslider3 slider=10][smartslider3 slider=11]

 

दो साल की बच्ची सहित पांच अन्य गंभीर घायल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ ज्वालामुखी (रिपोर्टर) संदीप डोगरा : आज ज्वालामुखी में एक दर्दनाक कार हादसा हो जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई / दो कारों में हुई भयानक टक्कर में कारों के परखच्चे तक उड़ गए / इस हादसे में 2 साल की बच्ची सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं /

जानकारी के अनुसार एक कार ज्वालामुखी जा रही थी, जिसमें 2 युवक सवार थे और दूसरी कार कांगड़ा की और जा रही थी, जिसमें चालक सहित 2 साल की बच्ची व 2 महिलाएं सवार थीं / यह हादसा दोनों कारों के बीच आमने-सामने होने से हुआ है /

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर तुरंत टांडा मैडीकल कालेज भेजा गया इस दौरान एक महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया /

उधर पुलिस का कहना है कि 2 कारों की आपसी टक्कर में एस.डी.एम. नगरोटा बगवां सिद्धांत की पत्नी सोनिया (30) की मौत हो गई जबकि उनकी मां वीना देवी, 2 साल की बच्ची जयंती व कार चालक विशाल घायल हुए हैं / वहीं दूसरी कार में 2 युवक प्रियांक (21) निवासी उस्तेहड़ व रवि निवासी हटवास सवार थे / उन्होंने बताया कि इन सभी का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है / वहीं हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है / फ़िलहाल स्थानीय पुलिस घटना सम्बन्धी जाँच कर रही है /