.
2 college students murdered Chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां सैक्टर -15 में स्थित हरियाणा के रहने वाले 2 कालेज के विद्यार्थी जोकि एक किराये के मकान में रहते थे को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर मोत के घाट उतार दिया /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अजय और विनीत के तौर पर हुई है / दोनों की उम्र करीब 20 साल के करीब बताई जा रही है / अजय एक निजी यूनिवर्सिटी का विद्यार्थी था, जब कि विनीत एक सरकारी कालेज में पढ़ता था / पुलिस मुताबिक यह घटना देर रात की बताई जा रही है /
..
बताया यह भी जा रहा है कि जब यह गोलीबारी हुई उस समय बिलडिंग में अजय और विनीत अपने दोस्त मोहित के साथ मौजूद थे / मोहित इस घटना में सुरक्षित बच निकला / पुलिस उससे पूछताछ कर रही है / पुलिस को यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है, लेकिन हर पक्ष से इस घटना की जांच की जा रही है /
..
आपको बता दें कि घटना वाली जगह पंजाब यूनिवर्सिटी के नज़दीक है और यहाँ बड़ी संख्या में विद्यार्थी किराये पर मकान या कमरा लेकर रहते हैं / इस घटना के बाद जहां पुरे इलाके में तनाव कि स्थिति बनी हुई है वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है / पुलिस का कहना है कि दोनों विद्यार्थियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया गया है व जाँच की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
2 college students murdered Chandigarh Punjab






































