PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

PCM SD कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में पोखरण द्वितीय परमाणु परीक्षण के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया,

25 years of Pokhran II nuclear test celebrated at PCM SD College for Women Jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वुमन, जालंधर की एनसीसी यूनिट ने 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन के साथ मिलकर पोखरण द्वितीय परमाणु परीक्षण के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का विषय ‘राष्ट्र के विकास के लिए परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग’ था।

यह गतिविधियां 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन की एडम ऑफिसर मेजर प्रतिमा के कुशल मार्गदर्शन में की गईं। लगभग 85 कैडेटों ने इसमें भाग लिया। पूरे जोश के साथ आयोजन किया गया ।पोखरण परमाणु परीक्षण पर छात्रों को फिल्म दिखाई गई। कैडेटों ने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परमाणु ऊर्जा के उपयोगी पहलुओं पर भी अपने विचार रखे।

एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसके माध्यम से कैडेटों ने बेहद रचनात्मक तरीके से ऊर्जा के महत्व को दर्शाया और यह भी दिखाया कि कैसे परमाणु ऊर्जा से बिजली का उत्पादन पर्यावरण को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है। अध्यक्ष श्री नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा और प्रबंध समिति के अन्य माननीय सदस्यों और योग्य प्राचार्य प्रो. डॉ. पूजा पराशर ने एनसीसी टीम और एनसीसी विंग की प्रभारी कैप्टन प्रिया महाजन के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को इसके लिए प्रेरित कंक किया जाना चाहिए इस तरह के प्रयासों में भाग लें क्योंकि इस तरह की गतिविधियां उनकी वैज्ञानिक योग्यता को बढ़ाती हैं। 2गर्ल्स बीएन सूबेदार मेजर डी एस युलुकोथ, 03जेसीओ और 06 एनसीओ भी उपस्थित थे।

Latest News