PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. द्वारा एक्सपेक्टेशंस एंड इंटरव्यू प्रोसेस पर एक सत्र आयोजित,

KMV’s Career Counselling and Placement Cell organizes a Session on Expectations and Interview Process by Microsoft Expert

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत और ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास कर रहा है। कॉलेज का काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल समय-समय पर प्लेसमेंट से संबंधित गतिविधियों का आयोजन करके अपने छात्राओं को विश्व स्तर पर रोज़गार योग्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

इस प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए, कंप्यूटर साइंस और गणित के चौथे और छठे सेमेस्टर की छात्राओं के लिए एक्सपेक्टेशन एंड इंटरव्यू प्रोसेस विषय पर एक सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन श्री मुकेश कुमार, प्रिंसिपल ग्रुप सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मैनेजर, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (आर एंड डी) के द्वारा किया गया.

इस सत्र का आयोजन बड़ी उत्पाद आधारित और सेवा आधारित कंपनियों में साक्षात्कार प्रक्रिया, उनकी कार्य संस्कृति आदि के बारे में छात्राओं को समझाने के उद्देश्य से किया गया था। छात्राओं से बात करते हुए उन्होंने सही करियर विकल्प के ज्ञान के महत्व को समझाया और इस बात पर ज़ोर दिया कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना समय की आवश्यकता है।

श्री मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को बड़ी टेक कंपनियों के लिए तैयार होने के बारे में बताया। श्री मुकेश आई.टी. सेक्टर के साथ-साथ उद्योग पर महामारी के प्रभाव और उत्पाद आधारित कंपनियों और सेवा आधारित कंपनियों और दोनों के वेतन पैकेज के बीच अंतर के बारे में बात की। बाद में, श्री मुकेश ने इंटरव्यू की प्रक्रिया तथा इसकी फोकस पर चर्चा की।

उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और ज्ञान, दृष्टिकोण, कौशल और आदतों का अर्थ भी समझाया और इस बात पर ज़ोर दिया कि तकनीकी विद्यार्थियों के जीवन में विषय के मूल तत्व बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे छात्राओं को मूल अवधारणाओं और एल्गोरिदम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता के बारे में समझाया और उन्हें अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हर दिन खुद को चुनौती देने की सलाह दी।

उन्होंने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों को बखूबी हल किया। सत्र में 93 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने श्री मुकेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. सुमन खुराना,डीन प्लेसमेंट सेल के द्वारा इस तरह की पहल के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

Latest News