4 accused arrested in the murder of ex councilor sukhmeet deputy car also recovered Jalandhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में रविवार को पूर्व पार्षद एवं पूर्व देहाती कांग्रेस प्रधान सुखमीत डिप्टी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है / प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस मामले में कथित रूप से रूपनगर से पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है / आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की कार भी बरामद कर ली गई है / चारों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है /
. . .आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और इस बारे में पुलिस जल्द प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकती है / दरअसल सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले ही डिप्टी रूपनगर में किसी राजीनामे के लिए वहां गया था / दरअसल कल ही जालंधर के पुलिस कमिश्नर जीएस भुल्लर ने कह दिया था कि पुलिस टीमों की तरफ से इस मामले की गहराई के साथ जांच शुरू कर दी गई है और कत्ल से सम्बन्धित कुछ ज़रूरी सुराग इकठ्ठा किये गए हैं /
.
.उन्होंने बताया था कि इन सुरागों में एक अंदरूनी सूत्र से पूछताछ, जेल में उस की पुरानी दुश्मनी, जुर्म में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और पिछले महीने रोपड़ में घटी एक घटना शामिल है / सुखमीत डिप्टी की रविवार को गाजी गुल्ला एरिया में उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वे बुलेट पर सवार होकर कहीं जा रहा था / कारसवार आरोपियों ने पहले उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
4 accused arrested in the murder of ex councilor sukhmeet deputy car also recovered Jalandhar Punjab































