.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Innocent Hearts conducts various activities through ‘Buddy Groups’ during the “Anti Drug Campaign”
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा पंजाब में शुरू किए गए ‘एंटी ड्रग अभियान के तहत नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए विद्यार्थियों में जागरुकता लाने के लिए इनोसैंट हार्टस के चारों स्कूलों-ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, द रॉयल वर्ल्ड इंटरनैशनल स्कूल व कैंट जंडियाला रोड में छात्रों के ग्रुप्स बनाकर उन्हें बड्डी ग्रुप्स का नाम दिया गया /
कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को पांच बच्चों के ग्रुप में विभाजित किया गया तथा उनमें से एक को कैप्टन बनाया गया और 10 ग्रुप्स के साथ एक अध्यापक की ड्यूटी लगाई गई, जिसे सीनियर बड्डी बनाया गया / सभी गु्रप्स ने विभिन्न गतिविधियों के तहत एक्सटैम्पोर, स्लोग्न राइटिंग, पोस्टर मेकिंग आदि में भाग लिया व ‘एंटी ड्रग अभियान विषय पर परिचर्चा की गई /

इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य पंजाब को नशा मुक्त करना तथा बच्चों को इससे होने वाली समस्याओं से अवगत करवाना व नशा मुक्त समाज बनाना है / बच्चों ने इन सभी गतिविधियों में आपसी सहयोग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया /
डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समझाया कि वह अपने आसपास के लोगों को भी एंटी ड्रग अभियान के प्रति जागरूक करके समाज में अपना अभिन्न योगदान दे सकते हैं /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Innocent Hearts conducts various activities through ‘Buddy Groups’ during the “Anti Drug Campaign”




































