PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

डिप्स रईयां में मनाया गया वर्ल्ड बुक एंड कापीराईट डे,

Dips Raiya World Book and Copyright Day

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डिप्स स्कूल रईया में वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराईट डे पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया / जिसका नेतृत्व स्कूल के प्रिंसीपल जगबीर सिंह ने किया / प्रार्थना सभा में नवमी कक्षा के विद्यार्थियों ने पुस्तकों का हमारे जीवन में महत्व, पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र, मानव की कामयाबी का अहम अंग पुस्तकें आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर इस दिन के महत्व को समझाया / इसी के साथ दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा नाटक बोलती किताबों का मंचन किया गया / जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की किताबों का रूप धारण कर उस विषय के महत्व को सबके समक्ष प्रस्तुत किया /

जिससे सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली कि हर विषय तथा हर भाषा का एक खास स्थान होता है कोई विषय किसी से कम नही होता तथा हर विषय हमारे उत्थान की ओर हमें अग्रसर करता है / इसी के साथ स्कूल के प्रिंसीपल ने सभी विद्यार्थियों को किताबों की अहमियत से रूबरू करवाते हुए कहा कि हमारे विकास में किताबों का अहम स्थान है / यही हमारी सबसे सच्ची तथा अच्छी मित्र है / इसी के साथ उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न किताबों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल लाईब्रेरी में जाकर पाठ्यक्रम से अलग किताबें पढ़कर अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए / उन्होंने कहा किभविष्य में भी वह इस प्रकार की गतिविधियों को करवाते रहेंगे /

Dips Raiya World Book and Copyright Day