PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

देश के प्रसिद्ध अभिनेता को कोर्ट ने सुनाई 6 महीने कैद की सजा,

Bollywood Actor Court Hears 6 Months Prison, Rajpal Yadav

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : आज देश के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव को कड़कड़डूमा कोर्ट ने चेक बाउंस केस में दोषी करार दिए जाने पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है / साथ ही कोर्ट ने राजपाल यादव को 6 महीने कैद की सजा भी सुनाई है /

अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की पत्नी राधा पर भी 10 लाख रुपये प्रति केस जुर्माना लगाया है / दोनों को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में यह सजा सुनाई गई है / एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने ये आदेश दिया / पिछले 13 अप्रैल को कोर्ट ने चेक बाउंस के 7 मामलों में दोषी करार दिया था /

शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के वकील एस के शर्मा ने कोर्ट को बताया था कि राजपाल ने अप्रैल 2010 में फिल्म अता पता लापता पूरी करने के लिए कंपनी से मदद मांगी थी / 30 मई 2010 में दोनों के बीच करार हुआ और उन्होंने राजपाल यादव की कंपनी को 5 करोड़ का लोन दे दिया / करार के मुताबिक राजपाल को ब्याज सहित आठ करोड़ रुपए लौटाने थे / लेकिन वह पहली बार ये रकम नहीं लौटा सके / उसके बाद दोनों के बीच तीन बार करार का रिनिवल हुआ / 9 अगस्त 2012 को वह अंतिम करार में आरोपी राजपाल यादव ने शिकायतकर्ता को 11 करोड़ 10 लाख 60 हजार 350 रुपए लौटाने की सहमति दी थी /
बचाव में राजपाल यादव ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से कोई उधार नहीं लिया था / राजपाल यादव के मुताबिक मुरली प्रोजेक्ट की कंपनी में पैसा निवेश किया था। लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील को अस्वीकार करते हुए उन्हें चेक बाउंस का दोषी पाया है /

लेकिन राजपाल यादव के वकील ने चेक बाउंस केस में दोषी बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को अदालत के द्वारा सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद जमानत के लिए अपील दायर की, जिसके बाद माननीय अदालत ने 30 दिनों के लिए अभिनेता राजपाल यादव को जमानत दे दी /