.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” HMV college got ASSOCHAM Education Excellence Award
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : उत्तर भारत के शिक्षण संस्थान हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर को प्रतिष्ठित एसोकैम एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाज़ा गया है / इस अवार्ड का उद्देश्य उत्तम शिक्षा प्रदान करने व सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए सर्वोत्तम वातावरण उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी को पहचान दिलवाना है /
कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने वाणिजय और उद्योग नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय श्री सुरेश प्रभु व पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से यह अवार्ड प्राप्त किया / यह अवार्ड 12वें एसोकैम नैशनल एजुकेशन शिखर सम्मेलन में प्रदान किया गया /
उद्घाटनी सैशन में मानव संसाधन मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने सम्बोधन किया / इस अवसर पर एमएचआरडी, एआईसीटीई, एआईयू, यूजीसी व एनसीटीई के 200 से अधिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे / गणमान्य व्यक्तियों में प्रो. डॉ. एम.पी. पूनिया, वाइस चेयरमैन एआईसीटीई, पदमश्री डॉ. (प्रो.) प्रीतम सिंह, डीजी, एमआरईआई तथा चेयरमैन स्ट्रैटिजिंग मैंटोरिंग बोर्ड, उदय वर्मा, जनरल सचिव, एसोकैम, डॉ. प्रशांत भल्ला, प्रधान, एमआरईआई, प्रो. जी.डी. शर्मा, पूर्व सचिव, यूजीसी, डॉ. रामास्वामी, प्रो. यूवीर्वसिटी ऑफ न्यूयार्क शामिल थे /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि यह अवार्ड प्राप्त करने वाला हंसराज महिला महाविद्यालय पंजाब का पहला संस्थान व पहला महिला शिक्षण संस्थान बन गया है / प्राचार्या डा. सरीन ने माननीय प्रधान डीएवी मैनेजिंग कमेटी पदमश्री डॉ. पूनम सूरी को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया व एचएमवी स्टाफ व फैकल्टी सदस्यों को भी बधाई दी /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” HMV college got ASSOCHAM Education Excellence Award






































