.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Organized tour for students of Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट अर्ध-शास्त्र विभाग और इको नेवीगेटर क्लब ने पंजाब डिवेलपमेंट सोसाईटी के सहयोग के साथ एम.ए. (अर्ध-शास्त्र) और बी.एस.सी. (अर्ध-शास्त्र) के विद्यार्थियों के लिए आर.सी.एफ. कपूरथला, सीचेवाल और सुल्तानपुर लोधी के लिए एक दिवसीय टूर का आयोजन किया गया /
इस में विद्यार्थियों को अलग-अलग बड़े उद्योगों के कामकाज और बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल की और से पानी के उपयोग की जानकारी दी गई / अर्ध-शास्त्र के 51 विद्यार्थियों और 4 अध्यापकों ने रेल कोच फैक्ट्री की अलग-अलग कार्यों की जानकारी प्राप्त की / इस दौरान विद्यार्थियों को बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल की और से चलाई जा रही सफाई मुहीम के संबंध में एक वीडियो भी दिखाई गई जिससे विद्यार्थी बहुत प्रभावित हुए /

विद्यार्थियों की और से गुरु नानक देव् जी के 550 साला गुरुपर्व के संबंध में गुरुद्वारा बेर साहिब, सुल्तानपुर लोधी में माथा भी टेका गया / उनको गुरु नानक देव् जी की और से की गई समाज की सेवा के बारे में भी जानकारी दे गई / कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने अर्ध-शास्त्र विभाग के इस कार्य के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी और इस शिक्षा टूर के साथ संबंधित अलग-अलग पहलुओं के बारे में भी विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाने के लिए भी कहा /
उन्होंने यह भी कहा कि रेल कोच फैक्ट्री और सीचेवाल में किये गए इस टूर से विद्यार्थियों और अध्यापकों को बहुत ज्ञान मिला है और सभी को वातावरण की संभाल करने के लिए इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए / इस टूर में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया / इस मौके पर इकनॉमिक्स विभाग के मुखिया प्रो. नवदीप कौर, डॉ. एस.एस.बैंस, प्रो. सवीना रल्हन व कॉलेज के स्टॉफ सदस्य मौजूद थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Organized tour for students of Lyallpur Khalsa College Jalandhar






































