.
.
PTB Big Breaking News jammu and kashmir encounter between terrorists and security forces in warpora of baramulla
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है / अभी कई और आतंकियों के घेरे जाने की खबर है / फिलहाल मुठभेड़ जारी है / सूत्रों के अनुसार, इसमें लश्कर का कमांडर सज्जाद भी है / यह उत्तरी कश्मीर में लश्कर की गतिविधियों को संचालित करता रहा है /
.
.
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोपोर के वारपोरा इलाके में सेना, सीआरपीएफ तथा एसओजी की टीम ने दोपहर ढाई बजे घेराबंदी कर सर्च आपरेशन शुरू किया / इसमें जिस मकान में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना थी उसे सुरक्षा बलों ने चारों ओर से घेर लिया /
.
.
मकान के सामने पहुंचकर सुरक्षा बलों ने वार्निंग शॉट किए तो दूसरी ओर से भी फायरिंग शुरू हो गई / इससे मुठभेड़ शुरू हो गई / फिलहाल रुक रुककर फायरिंग हो रही है / बताते हैं कि घेरा सख्त रखा गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें /
.
.
सुरक्षा बल ने वीरवार को कुलगाम के तचलू इलाके में तलाशी अभियान चलाया / सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी / सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने गांव की घेराबंदी कर दी / इलाके के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया गया / देर शाम तक चले इस अभियान में सुरक्षा बलों को कोई सफलता नहीं मिल पाई /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News jammu and kashmir encounter between terrorists and security forces in warpora of baramulla






































