.
.
PTB Big Breaking News sports other sports issf shooting world cup ioc suspends talks with- india for hosting future events
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत को खेल जगत में भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है / दिल्ली में आयोजित शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा न देने के बाद इंटरनेशनल ओलिंपिक संघ ने भारत को भविष्य में आयोजित होने वाले किसी भी ओलिंपिक और खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी से भी अलग कर दिया है, हालांकि भारत की तरफ से लिखित आश्वासन के बाद आईओसी ने विश्व कप की मेजबानी नहीं छीनी है /
.
.
बता दें कि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के प्रस्ताव पर आईओसी के अधिकारियों ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है / पाकिस्तान ने अपने देश के निशानेबाजों को भारतीय वीजा न मिलने के बाद आईओसी से इसकी शिकायत की थी / पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद होने के बाद भारत ने निशानेबाजों को वीजा देने से इनकार किया था /
.
.
आईओसी के मुताबिक, ‘भारतीय एनओसी, आईओसी और आईएसएसएफ जैसे प्रयासों के बावजूद पाक निशानेबाजों को विश्व कप में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिल सकी / यह ओलंपिक नीति के खिलाफ है /आईओसी की प्रतिबद्धता है कि मेजबान देश में आनेवाले सभी खिलाड़ियों को किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना निष्पक्ष और समानता के माहौल में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिले /
.
.
बयान में भारत को भविष्य में खेलों की मेजबानी से दूर रखने के फैसले के बारे में जानकारी दी गई / आईओसी के अनुसार, ‘मौजूदा घटनाक्रम के परिणाम के तहत आईओसी एग्जिक्यूटिव बोर्ड ने यह फैसला किया है कि भारतीय एनओसी और सरकार के साथ भविष्य में किसी भी खेल प्रतियोगिता और ओलिंपिक से संबंधित प्रतियोगितायओं के आयोजन को लेकर सभी चर्चाएं पूरी तरह से स्थगित की जाती हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News sports other sports issf shooting world cup ioc suspends talks with- india for hosting future events






































