.
.
PTB Big Accident News chandigarh indian railway narrow gauge train derailed in pathankot of punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ पठानकोट : पंजाब से बड़ी खबर आ रही है / यहां आज सवेरे एक नैरोगेज ट्रेन पटरी से उतर गई / हादसे की खबर मिलते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया / आनन फानन में पठानकोट रेलवे स्टेशन से क्विक एक्शन टीम और रिलीफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई / साथ ही रेलवे ने सभी ट्रेनें स्थगित कर दी /
.
.
.
हादसा जोगिंदर नगर रेल मार्ग पर आज सुबह हुआ / हादसे की वजह रात को हुई भारी बारिश के कारण ट्रैक पर पत्थर आ जाने की वजह से हुई / हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक बार के लिए तो यात्रियों में अफरा तफरी मच गई थी /
.
.
जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी रोड से पठानकोट जा रही 01जेपी रेलगाड़ी का इंजन रेलवे स्टेशन लूनसू तथा बाणगंगा रेलवे पुल के पास पटरी से उतर गई / ट्रेन डीरेल होकर पहाड़ी के साथ-साथ सकरते हुए रुक गया नहीं तो पलट जाता और बड़ा हादसा होता / इंजन को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News chandigarh indian railway narrow gauge train derailed in pathankot of punjab






































