.
.
PTB Big Accident News himachal pradesh solan oil tankar caught fire in nalagarh two burned alive breaking
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के जगातखना पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ / टैंकर में आग लगने से दो लोगों के जिंदा जलाने का मामला सामने आया है /
.
.
घटना करीबन रात 12 बजे की बताई जा रही है / रोपड़ की तरफ से एक तेल से भरा टैंकर नालागढ़ की ओर जाते समय जगातखाना पुल के पास हादसे का शिकार हो गया / खंभे से टकराने के बाद टैंकर पुल के नीचे पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई /
.
.
देखते ही देखते आग ने विराट रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन चालक और अन्य शख्स जिंदा जल गए /
.
.
बताया जा रहा है टैंकर में दो लोग सवार थे / दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है / फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News himachal pradesh solan oil tankar caught fire in nalagarh two burned alive breaking






































