.
.
International Women’s Day celebrated at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के ग्रीवेंस रीडरेशल सैल और सोशल सेंसिटाइजेशन क्लब की और से गुरु नानक देव् जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया / इस दौरान डॉ. इंदरजीत कौर पैटर्न-प्रेजिडेंट ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरीटेबल सोसाईटी अमृतसर मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए /
.
.
प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा, डॉ. गगनदीप कौर और प्रो. अमिता शहीद ने मुख्य मेहमान को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया / इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने गुरु नानक देव् जी की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया / उन्होंने यह भी कहा कि गुरु जी हमेशा ही महिलाओं का सम्मान करने का उदेश दिया करते थे /
.

.
इस दौरान डॉ. इंदरजीत कौर ने कहा कि गुरु नानक देव् जी की शिक्षाओं को हमें हमेशा याद रखना चाहिए / उन्होंने अपने उपदेश में हमेशा ही महिलाओं का सम्मान करने की बात कही / उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव् जी की शिक्षाओं को पुरे विश्व में पहुंचना चाहिए यहीं उनके 550वें प्रकाश पर्व को मनाने की सार्थकता होगी /
.
.
इस मौके पर डॉ. गगनदीप कौर (कन्वीनर, ग्रीवेंस रीडरेशल सैल) प्रो. अमिता शहीद, (कन्वीनर, सोशल सेंसिटाइजेशन क्लब), प्रो. जसरीन कौर, प्रो. अरुणजीत कौर, प्रो. जसविंदर कौर, प्रो. नवदीप कौर, प्रो. मनदीप सोढ़ी, डॉ. यूबीक बेदी, प्रो. रुपिंदर कौर और डॉ. उपमा अरोड़ा भी मुख्य रूप से हाजिर थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
International Women’s Day celebrated at Lyallpur Khalsa College Jalandhar






































