.
.
NATIONAL SCIENCE DAY CELEBRATED IN HMV College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के सीवी रमन साइंस सोसाइटी द्वारा प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन में नैशनल साइंस डे का आयोजन साइंस फॉर पीपल एंड पीपल फॉर साइंस के विषय पर किया गया /
.
इस आयोजन में बॉटनी, बायोटैक्रॉलजी, बायोइंफॉरमैटिक्स, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी विभाग की लगभग 550 छात्राओं ने भाग लिया / कैमिस्ट्री विभाग द्वारा भोजन में मिलावट की जांच पर वर्कशाप आयोजित की गई / दूध, मसाले, खाद्य पदार्थ में मिलावट को रखने के टिप्स होम साइंस और सांइस की छात्राओं को दिए गए /
.
.
इस अवसर पर पोस्टर, स्लोगन राइटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया / बॉटनी विभाग ने फायरलैस कुकिंग, पावर ऑफ सेंस व प्लांटर डेकोरेशन के जरिए इस दिन को मनाया / बायोइंफॉरमैटिक्स विभाग द्वारा द सिरकैडियन क्लाक ट्रांसक्रिप्शनल फीडबैक व द रैगुलेशन ऑफ जीन एक्सत्रेशन पर लैक्चर का आयोजन हुआ, जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में नोवल पुरस्कार विजेता माइकल का वीडियो लैक्चर करवाया गया /

.
बायोटैक्नॉलजी विभाग में पोस्टर मेङ्क्षकग और स्लोगल राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया / जूलॉजी विभिाग द्वारा स्वाइन फलू प्रति जागरूकता के लिए सैमीनार आयोजित हुआ जिसमें कॉलेज के नॉन टीचिंग व स्पोटिंग स्टाफ को स्वाइन फलू के बारे में जानकारी दी गई / विभाग ने पोस्टर प्रेजेंटेशन व स्लोग राइटिंग प्रतियागिता का भी आयोजन किया / फिजिक्स विभाग ने लाइट पर एक्स पेरीमेंट दर्शाए व पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई /
.
.
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने साइंस विभाग की सराहना की व छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय देने के लिए प्रोत्साहित किया / इवैंट कॉर्डिनेटर डॉ. (श्रीमती) नीलम शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी व रिसर्च की फील्ड में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया / इस अवसर पर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. (श्रीमती) नीलम शर्मा, डॉ. (श्रीमती) सीमा मरवाहा, श्रीमती सलोनी शर्मा, डॉ. (श्रीमती) अंजना भाटिया, डॉ. जतिन्द्र कुमार, श्री हरप्रीत सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
NATIONAL SCIENCE DAY CELEBRATED IN HMV College






































