.
.
A shot from a gunman pistol of former district president of Congress in Jalandhar Women seriously injured
जिला प्रधान के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए घायल महिला को फ़ौरन पहुंचाया अस्पताल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : आज सुबह के समय जिला जालंधर में उस समय सनसनी फैल गई जब गोली चलने की सुचना आग की तरह महानगर में फैल गई / यह गोली कहीं और नहीं बल्कि जालंधर से कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम की पिस्टल से चलने की बात पता चली /
.

.
बताया जा रहा है कि मुलाजिम की पिस्टल से चली गोली सीधे पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया के घर के पास से गुजर रही एक महिला के पेट में जा लगी और वह रास्ते में ही गिर गई / गोली की आवाज सुनते ही पूर्व जिला प्रधान के बेटे व कांग्रेस पार्टी के युवा नेता काकू अहलूवालिया फ़ौरन घर से बाहर निकले और घायल महिला को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) में भर्ती करवाया गया है और फ़ौरन महिला का इलाज शुरू करवाया /
.
.
इस पुरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए काकू आहलूवालिया ने बताया की घर में मेटे पिता व कांग्रेस पार्टी से पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस का मुलाजिम सौरव घर के बाहर खड़ा होकर जब अपनी पिस्टल साफ कर रहा था तो अचानक उसकी पिस्टल से गोली चल गई, जोकि महिला सीधे रास्ते में जा रही एक महिला जिसकी पहचान निशा पत्नी मंजीत सिंह निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है को जा लगी / जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है व उसका उपचार डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है /
.

.
वहीं इस घटना की सचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची व पिस्टल को कब्जे में लेकर कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है / इस मामले में पुलिस का कहना है की महिला की हालत स्थिर होने के बाद ही महिला के बयान लिए जा सकता हैं और उसके बाद ही करवाई की जाएगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
A shot from a gunman pistol of former district president of Congress in Jalandhar Women seriously injured






































