.
.
PTB Big City News ASI death due to fire in jalandhar our Home
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर में एक बार फिर से उस समय सनसनी फैल गई जब जालंधर के अधीन पड़ते पंजाब एवन्यू इलाके में शाम के समय थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई जतिंदर सिंह की अपनी ही पिस्तौल से चली गोली से संदिध परिस्थितयों में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई जब अपनी पिस्तौल को साफ कर रहा था तो अचानक एएसआई की पिस्तौल उसके हाथ से छूट गई और वह जमीन पर जा गिरी और गोली चल गई / बताया जा रहा है की इस दौरान चली गोली सीधी एएसआई के सिर पर जा लगी और वह जमीन पर गिर गया /
.
.
गोली की आवाज सुनते ही एएसआई की पत्नी तुरंत कमरे में पहुंची और गंभीर रूप से घायल अपने पति को पहले स्थानीय पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन एएसआई की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल के डाक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही एएसआई ने दम तोड़ दिया / मृतक एएसआई की पहचान जतिंदर सिंह के रूप में हुई है और उसका एक बेटा और एक बेटी हैं /
.
.
एएसआई की पत्नी सरबजीत कौर का रो-रो का बुरा हाल हैं / फ़िलहाल स्थानीय पुलिस ने घटना सम्बन्धी मामला दर्ज कर लिया हैं व इस मामले संबंधी जाँच की जा रही हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News ASI death due to fire in jalandhar our Home






































