.
.
APJ College jalandhar VALEDICTORY TO RAJESHWARI KALA MAHAOTSAV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : ए. पी.जे. कॉलेज फाइन आर्ट्स में राजेश्वरी कला महोत्सव का समापन समारोह नार्थ जॉन कल्चर सेंटर के सौजन्य से आयोजित पेंटर कैंप के प्रतिष्ठत चित्रकारों द्वारा बनाई गई पेंटिग्स, My Life, My Way नाटक के मंचन एवं विद्या लाल तथा अभिमन्यु लाल द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य के साथ संपन्न हुआ /
.

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित पेंटर्स श्री सुधीर गुप्ता ने अपनी पेंटिग में मातृ शक्ति को मातृ भूमि के समकक्ष मानते हुए माँ के भावों को बड़ी खूबसूरती से चित्रित किया / डॉ. जसपाल सिंह ने अपनी पेंटिग Yellow Dream शीर्षक के अन्तर्गत कल्पना की खूबसूरती, Space एवं फैंटेसी को उकेरा /
.
.
डॉ. नंद लाल ठाकुर ने अपनी पेंटिग Lord Shiva के माध्यम से शिव द्वारा किये गए विषपान एवं जगत की सुरक्षा को व्यक्त किया / सुश्री रेनु भटनागर ने पर्यावरण को खतरे में डालकर हुए नगरीकरण को व्यक्त करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सन्देश दिया / सुश्री रेनु बाला ने Women शीर्षक पेंटिग के अंतर्गत नारी मन की उड़ान की कल्पना को बड़ी सहजता से व्यक्त किया /

जयपुर घराने के सुप्रसिद्ध कत्थक डांसर श्रीमती विद्या लाल एवं अभिमन्यु लाल ने बैजु बावरा की कम्पोजीशन हरिहर को राग बैरागी में 9 बिट्स के साथ मंत्रमुग्ध करने वाले अंदाज के साथ प्रस्तुत किया / इस प्रस्तुति के माध्यम से शिव एवं कृष्ण की समानताओं एवं विभिन्नताओं को व्यक्त किया /
.
श्रीमती विधा लाल एवं श्री अभिमन्यु लाल ने कत्थक नृत्य को तीन ताल में द्रुत लय में पेश कर सबको सम्मोहित कर दिया / NZCC के सौजन्य से रूपक थियेटर टीम ने गुरमीत पनाग द्वारा लिखित कहानी My Life My Way को संगीता गुप्ता द्वारा नाट्य रूपांतर कर निर्देशित कर इतने आकर्षक एवं भावात्मक रूप में प्रस्तुत किया
.
कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा / My Life My Way कहानी नारी सशक्तिकरण की एवं अपनी पहचान बनाने की खूबसूरत कहानी है जिसमें पवलीन एवं सोनिया दो सहेलियों की जिंदगी की विभिन्न राहों को दर्शाती हैं /
.
कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य डॉ. सुचरिता शर्मा ने पेंटर्स कैम्प के चित्रकारों, प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना श्रीमती विधालाल एवं श्री अभिमन्यु लाल एवं नाटक की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
APJ College jalandhar VALEDICTORY TO RAJESHWARI KALA MAHAOTSAV






































