.
.
PTB Big Accident News punjab news drunk truck driver dies in vandalized elderly woman child seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
ludhiana drunk truck driver dies in vandalized elderly woman child seriously injured
PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : आज लुधियाना शहर में आज शाम के समय उस समय चीखो पुकार मच गई जब बोर्न ब्रैड कंपनी का ट्रक समराला के मुख्य बाज़ार में तबाही मचाता हुआ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया / इस दौरान बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल, स्कूटरों और कारों को भी टक्कर मारकर बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त कर दिया इस हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई /
.
.
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप शाम के समय गलत साईड से आ रहे एक ट्रक ने एकदम हाहाकार मचा कर रख दी / तेज रफ्तार ट्रक ने दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को कुचल दिया व कईयों को जख्मी कर दिया / ट्रक चालक इनोवा कार को भी घसीटता हुआ तब तक आगे घसीटता रहा जब तक वह कार व्हीकलों और दुकानों के बीच में बुरी तरह फंस न गई /
.
.
.
मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि ट्रक चालक नशो में धुत्त था, परंतु बाद में पुलिस आधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक ने नशा नहीं किया हुआ था, बल्कि उसकी आंख लग जाने कारण यह हादसा हुआ हैं / जख्मी हुए लोगों को पास ही के सिविल अस्पताल समराला में भर्ती करवाया गया हैं / इस हादसे में मृतक की पहचान कुलवंत सिंह (60) निवासी भरथला के तौर पर हुई है, जबकि घायलों में सुनीता रानी (35) निवासी बालियों व रीया (6) निवासी बालियों के नाम शामिल हैं / पुलिस आधिकारियों का कहना हैं कि इस घटना संबंधी जाँच की जा रही हैं /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News punjab news drunk truck driver dies in vandalized elderly woman child seriously injured






































