.
.
PTB Big Accident News madhya pradesh gwalior 4 died in a road accident near gwalior
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ ग्वालिय़र : ग्वालिय़र के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों के मौत हो गयी / मृतकों में दो दुधमुंहे बच्चे और दो युवक शामिल हैं, सभी लोग अशोकनगर के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे / ये लोग मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे /
.
.
जानकारी के अनुसार आगरा-मुंबई हाईवे पर ग्वालियर के नजदीक मोहना में रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए / यहां तेज़ रफ़्तार टवेरा कार सामने जा रहे ट्रक में जा घुसी / कार में 10 लोग सवार थे / सभी मथुरा-वृंद्वावन से दर्शन करके लौट रहे थे /
.
.
मोहना पुलिस के मुताबिक हादसा आगरा-मुंबई हाईवे पर आज सुबह करीब चार बजे हुआ / अशोकनगर के रहने वाले लोग तीर्थ यात्रा पर गए थे / मथुरा- वृंदावन से वापस अशोकनगर लौट रहे थे / उसी दौरान टिकला गांव के पास तीर्थ यात्रियों की टवेरा कार ने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की / उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कार सामने जा रहे ट्रक में जा घुसी /
.
.
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि उसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी / अशोकनगर में रहने वाले विपुल जैन, दीपक मौर्य,3 साल की रिद्धि और दो साल की एक और बच्ची की मौत हो गयी / गाड़ी में सवार छह महिला-पुरुष घायल हो गए / इस घटना की सुचना मिलते ही मोहना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जयारोग्य अस्पताल भिजवाया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News madhya pradesh gwalior 4 died in a road accident near gwalior






































