.
.
PTB Big Breaking News Punjab birth of a child given to pregnant women in toilets in railway station
काफी देर लगाती रही मदद की गुहार, कमोड में गिरते गिरते बचा बच्चा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित शौचालय में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी हो गई / यह महिला लघुशंका से निवृत्त होने के लिए शौचालय में गई थी / जहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा होते ही बच्चा डिलीवर हो गया / नवजात शिशु कमोड में गिरने ही वाला था कि महिला ने उसे दोनों हाथों से पकड़ लिया / महिला ने शोर भी मचाया, पर शौचालय में खड़ी महिलाएं मदद के लिए आगे नहीं आईं /
.
बताया जा रहा है कि महिला की चीखें सुनकर रेलवे की महिला कर्मचारी शौचालय में पहुंचीं और महिला तथा बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया / अमृतसर के गांव लोपोके निवासी 22 वर्षीय बलबीर कौर की शादी कुछ वर्ष पूर्व लुधियाना के साहनेवाल निवासी कुलविंदर सिंह के साथ हुई थी / पिछले सप्ताह वह अपने मायके घर लोपोके आई थी / नौ माह की गर्भवती बलबीर कौर आज दोपहर लुधियाना जाने के लिए अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंची / ट्रेन आने में अभी कुछ देर थी /
.
वह लघुशंका से निवृत्त होने के लिए प्लेटफॉर्म पर बने शौचालय में चली गई / अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई / कुछ कर पाती, इससे पहले ही बच्चा उसकी कोख से निकल गया / बच्चा कमोड में गिर जाता, यदि बलबीर कौर तत्काल उसे पकड़ती नहीं / इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा / नवजात शिशु को दोनों हाथों से उठाकर वह किसी तरह रेंगती हुई शौचालय के दूसरे कोने तक पहुंची /
.
इस दौरान शौचालय में एक महिला मुसाफिर भी आई / बलबीर ने उससे मदद मांगी पर उसने उसकी तरफ देखकर आंखें फेर लीं / इसके बाद बलबीर की चीखें सुनकर शौचालय की महिला कर्मचारी वहां पहुंची और उसे लोगों की मदद से उठाकर बाहर लाया गया / जच्चा और बच्चा को फौरन एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया / चिकित्सकीय जांच में जच्चा—बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए /
.
बलबीर कौर ने इस दौरान बताया कि वह अकेली ही लुधियाना जा रही थी / डिलीवरी में अभी कुछ वक्त शेष था, लेकिन अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई / वहीं डॉक्टरों के अनुसार बलबीर ने बेटे को जन्म दिया है / किसी तरह की खतरे की बात नहीं / दूसरी तरफ बलबीर के पति कुलविंदर सिंह भी सूचना मिलते ही लुधियाना से शाम को सिविल अस्पताल पहुंचे / उन्होंने बताया कि भगवान का शुक्र कि सब ठीक है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Punjab birth of a child given to pregnant women in toilets in railway station






































