.
.
punjab bathinda news deadbody of a girl found head was lying one and half km away from the body clothes bes
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां शीश महल कालोनी के के पास स्थित साईं नगर इलाके के पास से गुजरते रजवाहे से एक युवती की बिना कपड़ों की सिर कटी लाश मिली है / सूखे रजवाहे में लड़की का धड़ और करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर लड़की का सिर पुलिस ने बरामद किया है / पास ही में लड़की के कपड़े भी बरामद किये गए हैं / घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कम मच गया और सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए /
.
.
घटना स्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने जीआरपी एसएचओ कशवंत सिंह को कार्रवाई के निर्देेश दिए / ऐसा इसलिए क्योंकि लाश रेलवे लाइन के नीचे से निकलते रजवाहे से मिली है / जीआरपी ने सहारा जनसेवा के वर्कर संदीप गिल के बयानों के आधार पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है / मृतका की आयु 19-20 वर्ष के करीब लगती है / देर रात डाॅग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सर्ट की टीमें हत्या के सुराग तलाशने में लगे रहे /

अज्ञात नंबर से आया था फोन: सहारा जनसेवा के वर्कर संदीप गिल के मुताबिक शाम 6 बजे के करीब संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से आए फोन से यह जानकारी उन्हें मिली / सूचना मिलते ही पहले उन्होंने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचे / जब संस्था के वर्कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि नहरबंदी के कारण रजवाहे सूखा पड़ा है / रेलवे लाइन के नीचे एक लाश पड़ी दिखाई दी / लाश की गर्दन नहीं थी और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था /
.
.
संस्था के वर्कर पुलिस टीम को साथ लेकर रजवाहे के रास्ते आगे चलते गए तो करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर रजवाहे में ही किनारे पर एक कटा हुआ लड़की का सिर और पास में सूट भी मिला / पुलिस की अलग-अलग टीमें इस केस को ट्रेस करने के लिए काम पर जुट गई हैं / वहीं लोगों का कहना है की लड़की के कत्ल से पहले रेप भी किया हो सकता है / इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab bathinda news deadbody of a girl found head was lying one and half km away from the body clothes bes






































