.
.
PTB Big Political News bihar patna shabana azmi is influenced by kanhaiya ideology nodbk
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : मशहूर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी गुरुवार (25 अप्रैल) को मुम्बई से पटना पहुंचीं / इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार का समर्थन करने के लिए बिहार आई हैं / बेगूसराय रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने ने कहा कि कन्हैया का विजन उन्हें अच्छा लगता है और यही कारण है कि वह मुंबई से बेगूसराय कन्हैया कुमार का प्रचार करने आई हैं /
.
.
शबाना आज़मी ने कहा, ‘मैं कन्हैया को निजी तौर पर जानती हूं / मैं कन्हैया की विचारधारा से प्रभावित हूं / उसकी देश, किसानों और गरीबों को लेकर जो सोच है निश्चित तौर पर मैं उसकी कायल हूं / मेरी सोच है कि बेगूसराय से कन्हैया कुमार को जीतना चाहिए /

ये हमारा फर्ज है.’ राष्ट्रभक्ति को लेकर कन्हैया कुमार के खिलाफ बीजेपी की ओर से की जा रही बयानबाजी पर शबाना आज़मी का कहना था कि ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा कन्हैया कुमार ने नहीं लगाया था, बल्कि वीडियो एडिट कर इस तरह का प्रोपेगेंडा फैलाया गया था /
.
.
बता दें कि इससे पहले जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने जिले में कई जगहों पर कन्हैया के लिए वोट मांगी थी / छौराही प्रखंड के बखड्डा पहुंची शेहला ने एक नुक्कड़ सभा कर लोगों को कन्हैया की विशेषताओं से अवगत कराया / शेहला रशीद ने कहा कि कोई इंसान डॉक्टर वकील या किसी अन्य पद पर कायम हो सकता है, लेकिन एक नेक इंसान बनने के लिए बहुत त्याग करना पड़ता है और वह सारे गुण कन्हैया में उपलब्ध हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News bihar patna shabana azmi is influenced by kanhaiya ideology nodbk






































