PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

हाईवे पर पलटी बस, 20 यात्री घायल, चार की हालत नाजुक,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ ​इंदौर : इंदौर-भोपाल हाईवे पर सुबह के समय एक सड़क हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक हैै / हादसा आष्टा के पास सोंडा गांव में हुआ / यहां सिवनी से आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई / प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की आंख लगना हादसे का कारण बताया जा रहा है / पुलिस ने घायलों को सीहोर और आष्टा के अस्पताल में भर्ती करवाया है /

जानकारी के अनुसार हादसा भोपाल-इंदौर हाईवे पर हुआ / मिगलानी ट्रेवल्स की बस सिवनी से बुधवार रात सवारी लेकर इंदौर के लिए रवाना हुई थी / लेकिन सुबह 10 बजे के करीब बस जब आष्टा के सोंडा गांव से गुजर रही थी, इसी दौरान वह लहराकर सड़क के नीचे उतर गई /

जब तक ड्राइवर बस को संभाल पाता वह पलट गई, जिससे बस में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए / यहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी / बस को पलटा देख मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए और घायलों को बस से बाहर निकालने लगे / सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 और पुलिस ने घायलों को आष्टा अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीहोर रैफर कर दिया गया /

बताया जा रहा है कि बस सोंडा से गुजर रही रही थी कि अचानक ड्राइवर की आंख लग गई / जब तक ड्राइवर झपकी से बाहर आता बस सड़क से नीचे उतर चुकी थी / ड्राइवर से बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन स्पीड तेज होने की वजह से बस पलट गई /

आष्टा थाना प्रभारी बीडी बीरा ने बताया कि जस बस छिंदवाड़ा के रास्ते सिवनी से इंदौर जा रही थी / सोंडा गांव के पास बस ब्रिज से गुजर रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई / प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि ड्राइवर की आंख लग गई थी, जिसके कारण हादसा हुआ /